फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में फिर नगर निगम ने तोड़ा मंदिर, विरोध में एमआईसी मेंबर धरने पर बैठे

Wed, 17 May 2023 09:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बुधवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग पुलिस बल के साथ सूर्यदेव नगर पहुंची और यहां बने एक मंदिर को तोड़ने लगी। काॅलोनी के लोग एकत्र होते, तब तक जेसीबी ने मंदिर का आधा ढांचा तोड़ दिया। 
विज्ञापन
मंदिर तोड़े जाने के विरोध मेें एमआईसी मेंबर शर्मा खुद धरने पर बैठे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेल नगर के मंदिर तोड़े जाने का विवाद अभी थमा नहीं है और नगर निगम ने फिर इंदौर के सूर्यदेेव नगर में मंदिर तोड़ दिया। इससे नाराज रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और  धरने पर बैठ गए। इसका पता जब क्षेेत्रीय पार्षद व जलकार्य समिति प्रभारी बबलू शर्मा को चला तो वे भी मौके पर पहुंचे और रहवासियों का समर्थन करते हुए धरने पर बैैठ गए और कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को हटाए जाने तक वे धरने से नहीं उठेंगे। उनका कहना था कि अफसरों ने उन्हें भी मंदिर तोड़े जाने की जानकारी नहीं दी।

बुधवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग पुलिस बल के साथ सूर्यदेव नगर पहुंची और यहां बने एक मंदिर को तोड़ने लगी। काॅलोनी के लोग एकत्र होते, तब तक जेसीबी ने मंदिर का आधा ढांचा तोड़ दिया। रहवासियों ने मंदिर तोड़े जाने के वीडियो बनाए और काॅलोनी के वाट्सअप ग्रुपों पर भेज दिए। रिमूवल गैंग के साथ आए अफसरों का कहना था कि बगीचे की जमीन पर बगैर अनुमति मंदिर बनाया गया हैै।

विज्ञापन


रहवासी मंदिर तोड़े जाने के विरोध में लामबंद होतेे, तब तक रिमूवल गैंग मौके से जा चुकी थी। बाद में जब क्षेत्रीय पार्षद बबलू शर्मा पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि किसकी अनुमति से मंदिर तोड़ा गया। इस पर शर्मा ने कहा कि उन्हें भी अफसरों ने जानकारी नहीं दी। लोगों ने चंदा एकत्र कर मंदिर बनाया था। जिस अफसर ने जनता को विश्वास में लिए बगैर मंदिर तोड़ा, उसे निलंबित किया जाना चाहिए। अफसर मंदिर तोड़कर सरकार को बदनाम घोषित कर रहे है। जनप्रतिनिधियों की मदद से फिर बगीचे में मंदिर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें