फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC Prelims 2025: 16 फरवरी को 52 जिलों में एग्जाम, नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैनात

Tue, 28 Jan 2025 05:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

MPPSC Prelims 2025: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 फरवरी में होगी। परीक्षा नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते और पेपर लीक पर नजर रखने की विशेष तैयारी की गई है।  
विज्ञापन
MPPSC - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 MPPSC Prelims 2025 फरवरी माह में आयोजित की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा प्रदेश के 52 जिलों में आयोजित होगी और सबसे अधिक परीक्षा केंद्र इंदौर में बनाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान हर संभाग में एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा, और नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों की व्यवस्था की गई है। यह परीक्षा 16 फरवरी को होगी।  
विज्ञापन


छात्र कर रहे पद बढ़ाने की मांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार परीक्षा में 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। राज्य सरकार की ओर से इस बार परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। फिलहाल, कुल 158 पद उपलब्ध हैं, जबकि अभ्यर्थियों की मांग है कि पदों की संख्या कम से कम 300 होनी चाहिए। पदों की संख्या को लेकर अभ्यर्थियों में सबसे अधिक चिंता बनी हुई है।  

52 जिलों में आयोजित की जाएगी
आयोग द्वारा नकल रोकने और परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके अंतर्गत उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इसके अलावा, पेपर लीक जैसी किसी भी समस्या को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें