फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर के पथ संचलनों में दिखी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ताकत, 170 किलोमीटर की कुल दूरी तय की

Sun, 05 Oct 2025 11:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चिमन बाग से शुरू हुए संचलन से पहले सभा आयोजित हुई, जिसमें संघ के इतिहास और पथ संचलन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने संचलन को हिंदू समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
इंदौर में RSS का पथ संचलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। कुछ क्षेत्र में सुबह पथ संचलन निकले, जबकि कुछ इलाकों में शाम को संचालन का समय रखा गया था। 34 स्थानों से निकले पथ संचलनों ने कुल 170 किलोमीटर की तय की। चिमन बाग पर पथ संचलन से पहले एक सभा भी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने इंदौर के मालवा प्रांत में संघ के इतिहास और पथ संचलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदौर में संघ आजादी के पहले से सक्रिय है। यहां के स्वयंसेवक राजस्थान के कोटा शहर में संघ की जड़ें मजबूत करके आए हैं। 

विज्ञापन


1940 में कराची से आए थे स्वयं सेवक
वर्ष 1940 के आसपास कराची से संघ के स्वयंसेवक शिक्षण वर्ग में शामिल होने इंदौर आए थे। वक्ताओं ने कहा कि संचलन हिंदू समाज की शोभायात्रा है। पथ संचलन समाज में विश्वास पैदा करता है। यह संचलन बताता है कि हिंदू संगठित है।

वेदों का निर्माण हुआ तो धर्म का निर्माण हुआ
बाबा साहेब तराणेकर ने कहा कि कहा कि हमारा मार्ग सनातन है, क्योंकि जब सृष्टि के साथ वेदों का निर्माण हुआ तो धर्म का निर्माण हुआ। हमारा धर्म सबसे पुराना है। हमारा धर्म ही दूसरे धर्मों को मार्ग दिखाता है। इस कारण हमारे धर्म को सनातन माना गया है। भारतीय महाद्वीप हमारा संपूर्ण भारतवर्ष है। इसमें धरती, आकाश पहाड़ शामिल हैं। इसका उल्लेख वेदों में किया गया है। इसकी रक्षा हमें करना है। चिमनबाग से शुरू हुआ पद संचलन अलग-अलग मार्गों से गुजरा। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- ज्यादातर बच्चों को डॉक्टर प्रवीण सोनी ने लिखी थी दवा, गिरफ्तार, अब तक 14 की मौत; कंपनी पर भी केस

स्वागत में घरों के बाहर बनाई रंगोलियां
स्वयंसेवक के स्वागत के लिए कई जगह मंच लगाए गए थे। इसके अलावा परिवारों ने घर के बाहर रंगोलियां भी बनाई थीं। संगम नगर में महिलाओं ने चंदन के तिलक लगाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन में शहर के जनप्रतिनिधि, पूर्व अफसर, व्यापारी भी शामिल हुए। संचलन में मेयर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


कई दिनों से चल रही थी तैयारी
पथ संचलन में इस बार दो लाख से ज्यादा स्वयंसेवक जुटाने का लक्ष्य रखा गया था। इसकी तैयारियां कई दिनों से हो रही थी। यह मेहनत रविवार को नजर आई। डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक संचलन में शामिल हुए। शहर के भंवरकुआ क्षेत्र, बंगाली काॅलोनी, संगम नगर, परदेशीपुरा, एरोड्रम क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर पथ संचलन निकले। नंदानगर मार्ग पर व्यापारियों ने स्वागत के लिए मंच लगा रखे थे। जहां जहां से संघ के स्वयं सेवक कदमताल करते निकले लोगों ने उनका स्वागत किया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें