हादसे के बाद ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी गोपाल कस्बे ने अमर उजाला को बताया कि मैं एयरपोर्ट रोड से अपने घर जा रहा था। दूसरी लेन में एक ट्रक लहराते हुए चल रहा था। पहले ट्रक ने एक इनोवा वाहन को टक्कर मारी, फिर एक कार से ट्रक टकराया, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका। थोड़ी आगे एक्टिवा सवार दो युवतियों को टक्कर मारी। फिर ट्रक ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मारकर पलटा दिया। सड़क पर गिरे लोगों को ट्रक रौंदते हुए आगे बढ़ा। सड़क पर घायलों के अंग बिखरे पड़े थे। किसी का कटा हाथ लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा। तो किसी के पैर के हिस्से कटे थे। एक किलोमीटर तक ट्रक के पहिए खून के निशान बनाते हुए गए। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग ट्रक से बचने के लिए दूसरे वाहनों से टकराने लगे। सड़क खाली हो रही थी। यमदूत बनकर आया ट्रक एक किलोमीटर तक लोगों को रौंदता हुआ चला गया।
मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन।
- फोटो : अमर उजाला