फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: मालवा की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का फोकस, इंदौर के बजाए इसलिए उज्जैन में रखी आमसभा

Mon, 14 Nov 2022 12:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धार जिले की पांच सीटें आदिवासी बहुल्य है और कांग्रेस इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कब्जा बरकरार रखना चाहती है। 
 
विज्ञापन
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीके शिवकुमार यात्रा की प्लानिंग के लिए में इंदौर आए - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस माह मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। किस जिले में कितने दिन यात्रा रुकेगी, कहां आम सभा होगी। इसका खाका तैयार हो रहा है। कांग्रेस भले ही यह कहे कि इस यात्रा को राजनीति से जोड़कर न देखे। यह यात्रा भारत जोड़ने के लिए निकाली जा रही है, लेकिन जिस तरह से यात्रा को लेकर फेरबदल हो रहे है। उससे साफ है कि यात्रा में राजनीतिक नफा नुकसान भी देखे जा रहे हैं। निमाड़ में खुद को कांग्रेस मजबूत मानकर चल रही है, इसलिए खरगोन जिले की विधानसभा सीटों के ज्यादा हिस्सों को यात्रा में शामिल नहीं किया गया है।

पहले यात्रा चोरल से सीधे यात्रा इंदौर आ रही थी, लेकिन उसमें महू को जोड़ा गया और चोरल के बजाए राहुल गांधी महू में ही रात्रि में ही विश्राम करेंगे। वे यहां बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली पर भी जाएंगे। धार जिले की पांच सीटें आदिवासी बहुल्य है और कांग्रेस इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कब्जा बरकरार रखना चाहती है, इसलिए राहुल महू क्षेत्र को ज्यादा समय दे रहे है। इंदौर मालवा निमाड़ क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है और ज्यादातर बड़ी राजनीतिक आमसभाएं इंदौर में होती है, लेकिन इस बार राहुल गांधी की आम सभा के लिए इंदौर के बजाए उज्जैन को चुना गया है, ताकि उज्जैन की छह सीटों पर भी कांग्रेस को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ मिल सके। फिलहाल छह में से तीन सीटें कांग्रेस के पास है। इंदौर में सिर्फ नुक्कड सभा होगी। राहुल गांधी पहले खालसा स्टेडियम रुकने वाले थे, लेकिन अब उस स्थान को बदलने की कवायद चल रही है।

 

मध्य प्रदेश में यात्रा रोक गुजरात नहीं जाएंगे राहुल

चार दिन पहले यह सुगबुगाहट भी थी कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में यात्रा को रोककर गुजरात जा सकते है। वहां विधानसभा चुनाव हो रहे है, लेकिन इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस नेत्री शोभा अोझा के अनुसार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीके शिवकुमार यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आए थे। इंदौर संभाग की यात्रा का प्लान लगभग तैयार हो चुका है। इसमें इंदौर संभाग में यात्रा ज्यादा समय तक रोके जाने की योजना नहीं है। यदि राहुल गुजरात जाते तो फिर यहां यात्रा रोकने के लिए वैसी तैयारियां पहले से की जाती।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें