फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीपीओ भर्ती परीक्षा आज: 33 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, बायोमीट्रिक प्रणाली से होगी अभ्यर्थियों की पहचान

Sun, 01 Nov 2026 08:21 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश में एडीपीओ भर्ती परीक्षा रविवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के 83 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में करीब 33 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए सीसीटीवी, बायोमीट्रिक पहचान और जांच की व्यवस्था की गई है। इसमें निगेटिव मार्किंग भी रहेगी।
विज्ञापन
एमपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) भर्ती परीक्षा आज रविवार को होने जा रही है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए गए कुल 83 परीक्षा केंद्रों पर करीब 33 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक केवल एक पाली में संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा पहले 18 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी तिथि में संशोधन करके इसे एक नवंबर कर दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपीपीएससीः बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी, परीक्षा हॉल में सिर्फ इन 4 चीजों को ले जाने की इजाजत

इंदौर में सबसे अधिक 39 केंद्र
परीक्षा के आयोजन के लिए इंदौर में सबसे अधिक 39 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 16 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल में 19 केंद्रों पर करीब सात हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ग्वालियर में 11 केंद्रों पर लगभग चार हजार और जबलपुर में 14 केंद्रों पर करीब एक हजार अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इंदौर में जीएसआईटीएस, होलकर कॉलेज, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, मालव कन्या महाविद्यालय और किला मैदान सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के तीन स्तर और प्रश्नपत्र का प्रारूप
प्रशासन ने परीक्षा में सुरक्षा बनाए रखने के लिए तीन स्तर की व्यापक व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी और अभ्यर्थियों की पहचान बायोमीट्रिक प्रणाली से होगी। परीक्षा के प्रश्नपत्र में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के विषय से संबंधित प्रश्न भी प्रश्नपत्र में शामिल रहेंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू है, इसलिए अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर देते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें