फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बंदर का आतंक, महिला पर हमला, छत से गिरकर दर्दनाक मौत, पूरा गांव सहमा

Sun, 19 Jan 2025 07:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: बड़वाह के पास उमरिया गांव में एक बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। एक महिला पर बंदर के झपटने से वह छत से गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बंदर ने महिला पर किया हमला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बड़वाह के पास उमरिया गांव में एक बंदर ने पूरे गांववालों को परेशान कर दिया है। उसके डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। बीते दिन छत पर कपड़े सुखाने गई सजनबाई नामक महिला पर बंदर ने अचानक झपट्टा मारा, जिससे वह सीढ़ियों से सिर के बल गिर पड़ी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं
ग्रामीणों का कहना है कि बंदर ने पूरे गांव में उत्पात मचाया हुआ है और अब तक कई लोगों पर हमला कर चुका है। खासतौर पर महिलाएं और बच्चे उससे डरे हुए हैं और घरों से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं। यह पूरा इलाका जंगल के करीब है, जिसके कारण जंगली जानवर अक्सर गांव में आ जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक उनकी कोई मदद नहीं की गई है। 

तेंदुआ भी घूम रहा
दूसरी तरफ इंदौर के महू इलाके में तेंदुए के सीसीटीवी फुटेज भी लगातार सामने आ रहे हैं। महू के आर्मी जोन में भी तेंदुए के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। एक सप्ताह में तेंदुआ कई जगह दिखा है लेकिन वन विभाग की टीम उसे पकड़ नहीं पाई है। टीम का कहना है कि जगह जगह पिंजरे लगा दिए हैं। तेंदुए की ट्रेकिंग की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। कुछ समय पहले इंदौर के सुपर कारिडोर क्षेत्र में भी तेंदुआ नजर आया था। यहां पर वह लंबे समय तक रहा लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका था। दुनिया की नामी कंपनियों के क्षेत्र में तेंदुए के नजर आने से लंबे समय तक खौफ बना रहा था। महू और आसपास के क्षेत्रों में अक्सर ही तेंदुआ नजर आ जाता है। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें