फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लड़की बनने का शौक था... नाबालिग लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पास में पड़ा था मेकअप का सामान

Sun, 05 Mar 2023 05:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पिता घर से लौटे तो 14 साल के बेटे को बेसुध देखा। उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
बाणगंगा पुलिस - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि 14 साल के नाबालिग ने अपनी जान दे दी। जब घटना हुई तो पिता मार्केट में थे। वह वापस आए तो बेटा बेसुध पड़ा था। वह आसपास के लोगों की मदद से उसे एमवाय अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार नाबालिग ने सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और स्थिति साफ हो पाएगी। घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बयान दिया है कि नाबालिक को लडक़ी बनकर रहने का शौक था। उसकी इस आदत की वजह से पिता भी परेशान रहते थे। जब उसने सुसाइड की तब भी उसके पास मेकअप करने का सामान रखा हुआ था। 
विज्ञापन


अक्षय सुनेरे (14) निवासी सांवेर रोड शनिवार रात करीब 9 बजे के लगभग उसके घर में बेसुध हालत में मिला था। पिता तारा चंद उस वक्त बाजार गए हुए थे। जब वे वापस आए तो उन्होंने अक्षय को इस हाल में देखा। वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन वह बच नहीं सका। पिता तारा चंद ने बताया कि वह खंडवा के पास खाई गांव में रहते हैं। तीन दिन पहले भी गांव में अक्षय ने सुसाइड का प्रयास किया था। इसी घटना से परेशान होकर वे उसे लेकर इंदौर आ गए थे। 

मां ने छोड़ दिया तो डिप्रेशन में रहने लगा 
पिता ताराचंद ने बताया कि परिवार में अक्षय का एक बड़ा भाई राज और एक बहन भी है। यह सब दादा-दादी के पास गांव में ही रहते हैं। पिता ताराचंद ने बताया कि दस साल पहले अक्षय की मां उसे और परिवार को छोडक़र चली गई थी। इसके बाद भाई-बहन अकेले ही दादा दादी के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद से अक्षय की मानसिक स्थिति खराब होती गई। वह पहले भी कई बार सुसाइड का प्रयास कर चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें