फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जुलाई तक आएंगे मेट्रो ट्रेन के कोच, शहर के गणमान्य नागरिक भी कर सकेंगे ट्रायल रन में मेेट्रो की सैर

Thu, 29 Jun 2023 07:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर में मेट्रो के 31 किलोमीटर लंबे रुट का काम चल रहा है। एयरपोर्ट से  विजयनगर चौराहे के बीच छह किलोमीटर लंबाई मेें पटरियां बिछाई जा चुकी है। इंदौर के लिए मेट्रो के कोच बड़ौदा में तैयार हो रहे है। जो जुलाई केे अंतिम सप्ताह तक इंदौर आ जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से हो रहा है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर मेें मेट्रो का ट्रायल रन कराना चाहती है, जो गांधी नगर से लवकुुश चौराहा केे बीच होगा। इस हिस्से में पटरियां बिछाने का काम चल रहा है। अफसरों का कहना है कि सितंबर तक ट्रायल करने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई माह के अंत तक शहर में मेट्रो के कोच आ जाएंगे। शहर के कुछ स्थानों पर कोच को नुमाईश केे लिए भी रखा जाएगा, ताकि शहरवासी उन्हे देख सके।

शहर में मेट्रो के 31 किलोमीटर लंबे रुट का काम चल रहा है। एयरपोर्ट से विजयनगर चौराहे के बीच छह किलोमीटर लंबाई मेें पटरियां बिछाई जा चुकी है। इंदौर के लिए मेट्रो के कोच बड़ौदा में तैयार हो रहे है। जो जुलाई केे अंतिम सप्ताह तक इंदौर आ जाएंगे। उधर शहर के मध्य हिस्से का रुट भी फायनल हो चुका है,लेकिन इस हिस्से में अगले साल ही काम शुरू होगा। सितंबर तक खजराना चौराहे तक ट्रेक बिछाने का काम मेट्रो कंपनी पूरा करेगी। 

विज्ञापन

मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में लाइट मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो ट्रेन की लंबाई 126 मीटर होगी और उसमें साढ़े तीन सौ यात्री सफर कर सकेेंगे। सबसे पहले प्रायरिटी काॅरिडोर को पूरा किया जा रहा है,क्योकि अगस्त माह के अंत तक छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन होगा।

इस दौरान शहर के सामाजिक, राजनीतिक, खेल संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और  गणमान्य नागरिकों के समूह को ट्रायल रन में मेट्रो ट्रेन में सफर कराने की योजना भी अधिकारियों ने बनाई है। फिलहाल दो ट्रेन इंदौर आएगी। उन्हें गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर रखा जाएगा। स्टेशन का काम भी 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें