फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर बायपास पर कारों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन नई कारें जलकर खाक

Sat, 21 Nov 2026 03:26 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर बायपास पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कारों से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे कंटेनर में मौजूद आठ कारों में से तीन पूरी तरह जल गईं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कारों से भरे कंटेनर में लगीे आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कारों से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कंटेनर में टाटा मोटर्स की आठ कारें रखी हुई थीं, जिन्हें हरियाणा से इंदौर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर के यहां डिलीवरी के लिए लाया जा रहा था। हादसे में कंटेनर में रखी तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दरअसल पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट के सामने सर्विस लेन का है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा से टाटा मोटर्स की आठ कारें लेकर एक कंटेनर इंदौर आ रहा था। इन कारों को शहर के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंचाया जाना था। बताया जा रहा है कि सर्विस लेन से गुजरते समय कंटेनर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद कंटेनर में अचानक आग लग गई। 

ये भी पढ़ें: विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम: मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग दंपती ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन


आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर में रखी कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के दौरान कंटेनर में कुल आठ कारें रखी हुई थीं। इनमें से कई गाड़ियों की डिलीवरी पहले ही दी जा चुकी थी, जबकि कंटेनर में शेष बची तीन कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल कनाड़िया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में तीन कारों के जलकर खाक होने से वाहन मालिकों और संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर को नुकसान हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें