फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तीखे तेवर, तापमान 36 डिग्री के पार; जानें कब मिलेगी राहत?

Sun, 08 Mar 2026 09:20 AM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मार्च माह की शुरुआत होते ही शहर के लोगों को गर्मी के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल बारिश और ठंड ने जहां कई रिकॉर्ड बनाए, वहीं अब गर्मी भी अपने असर के संकेत देने लगी है।
विज्ञापन
गर्मी का अहसास तेज। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर होली का त्योहार 15 मार्च के आसपास पड़ता है, लेकिन इस बार होली महीने के आरंभ में ही आ गई, जिसके साथ ही तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य स्तर पर था। हालांकि इसके बाद पिछले छह दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। बीते दिन इंदौर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक था।

वहीं शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा रहा। मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में गर्मी और अधिक तीखी हो सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: आसमान होगा आज सतरंगी, गेर में बिखरेंगे खुशियों के रंग; संस्कृति और उत्साह का जीवंत प्रतीक

क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहने और हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण तापमान में यह बदलाव देखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि 14 मार्च के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन महीने के अंत तक तापमान फिर से अपने अधिकतम स्तर पर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च : आरम्भ का अधिकतम तापमान 
दिनांक              तापमान     सामान्य से कम /
ज्यादा               तापमान     
01-03-2026        32.3          0    
02-03-2026        33.6         +1    
03-03-2026        34.2         +2    
04-03-2026        34.4         +2    
05-03-2026        35.1         +3    
06-03-2026        36.2         +4

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें