फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो मावा और मिल्क केक की बिक्री पर लगाई रोक, 10 मावा दुकानों की जांच

Fri, 06 Nov 2026 10:31 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीपावली से पहले इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और मावा दुकानों का निरीक्षण किया। पीपली बाजार के 10 प्रतिष्ठानों में रैपिड टेस्टिंग की गई। वहीं श्री बालाजी ट्रेडिंग से मिल्क केक और मीठे मावे के नमूने लेकर करीब 600 किलो स्टॉक की बिक्री जांच रिपोर्ट आने तक प्रतिबंधित की गई। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम शहर में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रही है। इसी कड़ी में 6 नवंबर को विभागीय टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मिठाई दुकानों, मावा प्रतिष्ठानों और खाद्य कारोबारियों के यहां निरीक्षण किया। इस दौरान पीपली बाजार के 10 मावा प्रतिष्ठानों में रैपिड टेस्टिंग की गई, जबकि रिंग रोड स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग पर कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम खाद्य सामग्री की बिक्री जांच रिपोर्ट आने तक प्रतिबंधित कर दी गई।

विज्ञापन


पीपली बाजार के 10 मावा प्रतिष्ठानों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पीपली बाजार स्थित मावा बाजार में रैपिड टेस्ट किट के जरिए मौके पर ही प्राथमिक जांच की। इस दौरान श्रीनाथ मावा भंडार, रामू मावा भंडार, रतनलाल मावा भंडार, श्री जी मावा भंडार, ओम मावा भंडार, शंकरलाल मावा भंडार, अग्रवाल मावा भंडार, रामजी मावा भंडार, रामजी महाराज और खंडेलवाल मावा भंडार सहित 10 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इसके अलावा एयरपोर्ट क्षेत्र की मिठाई दुकानों और महेश नगर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में संचालित सुदानी कैटर्स के यहां भी खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की गई।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ट्रायल कराने की याचिका पर गिरिबाला और समर्थ से मांगा जवाब
विज्ञापन


छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विभागीय टीम ने शिप्रा स्थित माय श्री नाश्ता पॉइंट एवं आइसक्रीम का निरीक्षण कर मीठा मावा, मावा, गुपचुप, केसर पेड़ा, मिल्क केक और सफेद पेड़ा सहित कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए।

श्री बालाजी ट्रेडिंग पर कार्रवाई, 600 किलो स्टॉक की बिक्री प्रतिबंधित
अभियान के दौरान रिंग रोड स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। यहां कंचन श्री ब्रांड के मिल्क केक और मीठा मावा के नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान में इन दोनों उत्पादों का करीब 600 किलोग्राम स्टॉक मिला। विभाग ने जांच रिपोर्ट आने तक पूरे स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


व्यापारियों को स्वच्छता के निर्देश
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य पदार्थों में निर्धारित मानकों के अनुसार ही खाद्य रंग और चांदी के वर्क का इस्तेमाल करने को कहा। विभाग के अनुसार, एकत्रित किए गए सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करती टीम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें