फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विजयवर्गीय के निवास पर लंच पाॅलिटिक्स, भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष ने पौन घंटे की चर्चा

Sun, 09 Jul 2023 03:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोपहर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर यादव  के लिए भोज रखा गया था। जिसमें भूपेंद्र यादव के  भाजपा  महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन  महामंत्री हितानंद ने साथ भोजन किया।
विज्ञापन
विजयवर्गीय के निवास पर भोजन करते प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री भूपेेंद्र यादव इंदौर पहुंचे। वे सुबह जी-20 की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैैठक में शामिल हुए। इसके अलावा वे 56 दुकान पर भी नाश्ता करने पहुंचे। यादव शनिवार रात को इंदौर पहुंचे थे।

विमानतल पर उनका स्वागत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। एयरपोर्ट से वे होटल के रवाना हो गए। दोपहर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर यादव के लिए भोज रखा गया था। जिसमें भूपेंद्र यादव के भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद व अन्य नेताअेां ने साथ भोजन किया।

विज्ञापन


खाने की टेबल पर ही नेता आपस में चर्चा भी करते रहे,हालांकि इंदौर यात्रा के दौरान प्रभारी यादव ने मीडिया से चुनावी तैयारियों को लेकर कोई चर्चा नहीं की। पौन घंटे विजयवर्गीय के निवास पर रुकने के बाद वे नंदानगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल गए।

56 दुकान पर खाई काजू बर्फी,लिया शिकंजी का स्वाद

सुबह 9 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। जी-20 की इंदौर में होने वाली तीन दिवसीय समिट की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि मेहमानों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में होगा और उन्हें शहर केे पुरात्तव महत्व के भवनों को दिखाने भी ले जाया जाएगा। इसके बाद वे नाश्ता करने 56 दुकान गए।

यहां उन्होंने काजू बर्फी खाई और शिकंजी पी। कलेक्टर इलैया राजा टी और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने उन्हें इंदौर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे आईआईएम इंदौर में छात्र छात्राओं के साथ संवाद करने गए। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय भी गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें