फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NOTA: नोटा में नंबर वन बना इंदौर, लालवानी ने भी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 04 Jun 2024 02:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकसभा चुनाव परिणाम में इंदौर ने नोटा में नया रिकॉर्ड बना लिया है। दो लाख से अधिक वोट नोटा को मिले हैं।
विज्ञापन
शंकर लालवानी और जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव परिणाम में इंदौर ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। स्वच्छता में नंबर वन शहर ने लोकसभा चुनाव के परिणाम में दो लाख से अधिक वोट नोटा को दिए हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी ने भी अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


लालवानी ने अपना ही रिकार्ड तोड़ा
इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत की लीड का अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। लालवानी ने पिछले चुनाव में 5 लाख 47 हजार वोटों के मार्जिन से चुनाव जीता था, जो इंदौर लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत थी। इस बार लालवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सोलंकी से 11 लाख वोटों की लीड सातवें राउंड में बना ली है। इस बार नोटा ने 10 हजार से ज्यादा वोट पहले राउंड में ही हासिल कर लिए थे।

नोटा के मामले में इंदौर नंबर वन, रिकॉर्ड तोड़ा
सफाई के बाद इंदौर ने नोटा का भी रिकार्ड बना लिया है। इंदौर में दो लाख से अधिक वोट मिल गए हैं। नोटा का सबसे अधिक वोट का रिकार्ड बिहार की गोपालगंज सीट का है। यहां पर नोटा को 51 हजार 660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे, लेकिन दोनों सीटों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंदौर लोकसभा सीट पर नोटा को दो लाख से अधिक वोट मिल गए हैं। इंदौर में पिछले चुनाव में नोटा को पांच हजार वोट मिले थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने की थी नोटा को वोट करने की अपील
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनता से अपील की थी कि नोटा को वोट करें। अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद में कांग्रेस ने नोटा के प्रचार में अभियान भी चलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें