फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: समोसे के लिए रोकी ट्रेन, लोको पायलट का वीडियो वायरल, अब रेलवे ने दी ये सफाई

Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्थानीय लोगों के आरोपों और इस गंभीर लापरवाही को देखने के पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के जरिए जांच करवाई।
विज्ञापन
इंदौर-महू ट्रेन का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर और महू के बीच चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन से जुड़ा एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें ट्रेन बीच ट्रैक पर खड़ी दिखाई दे रही है, जबकि उसका लोको पायलट पटरी के किनारे स्थित एक दुकान पर मौजूद है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोको पायलट दुकान से समोसे खरीदता है और फिर वापस इंजन की तरफ बढ़ता है। उसके ट्रेन में सवार होने के बाद ही गाड़ी आगे के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन


 

राऊ के रंगवासा रोड की घटना

यह पूरा घटनाक्रम राऊ क्षेत्र के रंगवासा रोड इलाके का बताया जा रहा है। वहां रहने वाले स्थानीय निवासियों ने रेल प्रबंधन और व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इंदौर-महू डेमू ट्रेन अक्सर इस जगह पर कुछ मिनटों के लिए खड़ी हो जाती है। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन से नीचे उतरता है और पास की दुकान से गरमा-गरम समोसे खरीदकर लाता है। निवासियों के मुताबिक यह रोजाना की बात बन चुकी है, जिसके चलते यात्रियों को बेवजह इंतजार करना पड़ता है।

 ये भी पढ़ें- फर्जी चालानों से लाखों का खेल, पटवारी ने टैक्स की रकम डकारी, EOW ने कसा शिकंजा

 

रेलवे ने बताया भ्रामक वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह भ्रामक दावा किया गया है कि एक मालगाड़ी को चालक दल द्वारा भोजन खरीदने के लिए बीच मार्ग में रोका गया। यह दावा पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं तथ्यों से परे है। वास्तविकता यह है कि कॉनकोर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस की मालगाड़ी, जिसे लोको संख्या 27237 एवं 27600 संचालित कर रहे थे, राऊ (RAU) यार्ड में पूर्व निर्धारित इंजीनियरिंग कार्य के कारण राऊ होम सिग्नल पर निर्धारित परिचालन कारणों से पहले से ही खड़ी थी। ट्रेन को किसी भी परिस्थिति में भोजन या अन्य निजी कार्य के लिए नहीं रोका गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें