इंदौर में एक महिला ने कोल्ड ड्रिंग पीते समय मेटल का ढक्कन भी निगल लिया, जो महिला के गले में फंस गया। इससे उसकी सांसे अटकने लगी' गले में दर्द भी होने लगा। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। डाक्टरों ने ढक्कन निकाल कर महिला की जान बचाई।
इंदौर में कोल्ड ड्रिंक पीने के दौरान एक महिला के गले में बोतल पर लगा मेटल का ढक्कन फंस गया। इससे उसे बेहद तेज दर्द होने लगा और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एंडोस्कोपी की मदद से ढक्कन निकाल दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का नाम कल्पना बताया गया है। ढक्कन गले में फंसने से उसे बेचैनी होने लगी थी। अस्पताल पहुंचते ही आपातकालीन विभाग में उसके गले का एक्स-रे और सीटी स्कैन किया गया। इससे पता चला कि गले के भीतर मेटल कैप फंस गया।
बहुत दर्द हो रहा था, सांस भी नहीं ले पा रही थी महिला
महिला का इलाज करने वाले गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ. अमोल शिंदे ने बताया कि मरीज को जैसे ही अस्पताल लाया गया, उन्हें बहुत अधिक दर्द हो रहा था और सांस भी नहीं ले पा रही थी। उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कत हो रही थी। जांच में पता चला कि मरीज के इसोफेगस में मेटल फंसा हुआ था। इसे एंडोस्कोपी कर पांच मिनट में ही निकाल दिया गया।
विज्ञापन
फॉरेन बॉडी रिमूवल एंडोस्कोपी की गई
डॉ. शिंदे ने बताया कि मरीज के अस्पताल आने से लेकर इलाज होने तक सिर्फ एक घंटे का समय लगा। रोगी के इस तरह के इलाज को 'फॉरेन बॉडी रिमूवल एंडोस्कोपी प्रोसिजर' कहा जाता है। मरीज को यदि समय पर नहीं लाते तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत, आहार नली में संक्रमण और यह नली फटने जैसी गंभीर समस्या हो सकती थी।