फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में जन विश्वास अभियान की शुरुआत: आजाद नगर थाने में लगा शिकायत निवारण कैंप, सुन गई फरियादियों की समस्याएं

Sat, 29 Aug 2026 06:03 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद इंदौर पुलिस ने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ‘जन विश्वास’ अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत आजाद नगर थाना परिसर में विशेष शिकायत निवारण कैंप लगाया गया। कैंप में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह स्वयं फरियादियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।

कैंप के दौरान 14 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। पुलिस कमिश्नर ने एक-एक फरियादी से चर्चा कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

कैंप में पहुंची अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी और साइबर ठगी से संबंधित थीं। कुछ फरियादियों ने जमीन के सौदे में धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की, जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से पैसे ठगे जाने की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जाए। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों को केवल दर्ज करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनके निराकरण की प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए। पुलिस कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।

विज्ञापन


पढ़ें:  घरों में घुसा नाले का पानी, सड़कें हुई बंद; गांवों में मचा हाहाकार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ‘जन विश्वास’ अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। कई बार फरियादी स्थानीय स्तर पर शिकायत का समाधान नहीं होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते हैं। ऐसे में थाने स्तर पर विशेष कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जा रही हैं।

आजाद नगर थाने से शुरू हुए इस अभियान के बाद आने वाले दिनों में इंदौर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह के विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीधे आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे। पुलिस का उद्देश्य ‘जन विश्वास’ अभियान के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें