फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jai Samvidhan Rally: गंगा में डुबकी लगाने से क्या खत्म हो जाएगी गरीबी? खरगे के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर

Mon, 27 Jan 2025 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के पास महू में आयोजित कांग्रेस के बड़े इवेंट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा कटाक्ष किया है। भाजपा नेताओं पर वो पूरे समय हमलावर रहे। उन्होंने पूछा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का वो बयान, जिस पर हो रही सियासत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या गंगा में स्नान करने से गरीबी खत्म हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कैमरों के लिए डुबकी लगाने की होड़ में जुटे हैं।
विज्ञापन



महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते हैं जब तक यह कैमरों में अच्छा दिखे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, तो वह माफी मांगते हैं।

खरगे ने कहा कि मोदी के झूठे वादों के झांसे में न आएं। क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होती है? क्या इससे आपका पेट भरता है? मैं किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो, तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा, "जब बच्चे भूख से मर रहे हैं, स्कूल नहीं जा रहे हैं, मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है, तब ये लोग हजारों रुपये खर्च कर गंगा में डुबकी लगाने की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बता दें कि खरगे के इस बयान से पहले, अमित शाह ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अलग समय पर गंगा में स्नान किया। शाह ने शीर्ष संतों के साथ संगम क्षेत्र में एक विशेष बैठक भी की।
विज्ञापन


गरीबों के नाम पर धर्म का इस्तेमाल करना गलत
खरगे ने कहा कि उनकी भी आस्था भगवान में है, लेकिन गरीबों के नाम पर धर्म का इस्तेमाल करना गलत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। वल्लभभाई पटेल ने आरएसएस को बंद करने का आदेश दिया था, फिर भी उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और वल्लभभाई पटेल को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया। जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि हमें मिलकर उस भयानक समुदाय को नष्ट करना चाहिए जिसने हमारे युग के सबसे महान व्यक्ति (महात्मा गांधी) को मार डाला... आरएसएस और भाजपा राष्ट्र विरोधी हैं। खरगे ने ये भी कहा कि आरएसएस-भाजपा देशद्रोही हैं। गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति चाहिए तो संविधान की रक्षा करना होगी। वो कहते हैं (आरएसएस-भाजपा) कि हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढो, लेकिन लोगों को ऐसा करने के लिए उकसाते रहते हैं। 

राहुल गांधी आपके लिए लड़ रहे
खरगे ने कहा कि भारतीय संविधान के रचनाकार बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इसी महू (अंबेडकर नगर) की इसी धरती पर हुआ था। एक व्यक्ति ने सारे देश में अछूत लोगों को, दलितों को, आदिवासियों को, पिछड़ों को, ग़रीबों जो उनके हक़ दिलाने की पूरी कोशिश की थी। एक व्यक्ति जब ये सब कर सकता है, तो आप क्यों नहीं? अगर आप सभी अंबेडकर जी जैसे बनें तो ये भाजपा की सरकार हिल जाएगी, उनका अता-पता नहीं लगेगा। आपके लिए राहुल गांधी लड़ रहें हैं, उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की...किन के लिए की? आपके के लिए!

भाजपा ने किया पलटवार
खरगे के बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। संबित पात्रा ने बयान जारी किया है। संबित ने कहा कि क्या वो किसी और धर्म के बारे में ऐसा कह सकते हैं। सनातन धर्म के खिलाफ इस प्रकार के बोल और बयान निंदनीय हैं। कांग्रेस पार्टी को इस पर सफाई देना चाहिए। ये वही खरगे हैं, जिन्होंने कहा था कि हम सत्ता में आए तो सनातन को खत्म कर देंगे। 'सनातन गर्व, महाकुंभ पर्व’ के प्रति कांग्रेस पार्टी का यह घृणा भाव कोटि-कोटि हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है।

भाजपा प्रवक्ता आशीष उषा अग्रवाल ने एक्स पर लिखा कि हिंदुओं की आस्थाओं को ठुकराते, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे! महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष की घृणित सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण ! अंग्रेज द्वारा स्थापित और इटालियन मालकिन द्वारा संचालित कांग्रेस पार्टी, सदैव हिंदुओं को अपमानित ही करती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें