फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War: अमेरिका ने हवा में ही नष्ट की ईरान की मिसाइलें, सड़कों-घरों पर गिरा मलबा, दहशत में लोग

Sat, 28 Feb 2026 11:18 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Israel-Iran War: दुबई और खाड़ी देशों में रहने वाले इंदौरियों ने बताए आंखों देखे हालात, सड़कों और घरों पर गिरे मिसाइलों के मलबे, घरों में दुबके लोग। नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। 
विज्ञापन
मिसाइल हमलों के दृश्य। फोटो- एजेंसी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के मध्य छिड़े सैन्य संघर्ष की वजह से खाड़ी देशों के नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। आज सुबह अचानक शुरू हुए हमलों ने कई जगह से व्यापार और यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया है। दुबई में रहने वाले इंदौरियों ने बताया कि आज सुबह अचानक धमाकों की आवाजें आई और लोग सहम गए। दिनभर में चार से पांच बार यह धमाके हुए और स्थानीय प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। बाद में हवाई उड़ानें निरस्त होने की जानकारी सामने आई और स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों के लिए गई गाइडलाइन जारी की। 
विज्ञापन


नागरिक सुरक्षित, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
दुबई में रहने वाले इंदौर के अजय कासलीवाल ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आज दोपहर में हमें सबसे पहले धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दिनभर में कुछ देर के अंतराल में धमाके होते रहे। कुछ जगह सड़कों और इमारतों पर मिसाइलों का मलबा गिरा लेकिन इसमें किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ। कासलीवाल ने बताया कि ईरान की मिसाइलों ने सिर्फ अमेरिका के हवाई और समुद्री बेसों को ही निशाना बनाया। रहवासी क्षेत्रों में हमले नहीं हुए न ही इसमें किसी नागरिक को कोई नुकसान पहुंचा है। कासलीवाल ने बताया कि अमेरिका ने समय रहते ईरान की मिसाइलों को नष्ट कर दिया और सिर्फ मलबा ही नीचे तक आ सका। इसके तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया और अब लगातार हमारी सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 



हम सुरक्षित पर परिजनों की बढ़ रही टेंशन
दुबई में पढ़ाई के सिलसिले में गए इंदौर के एक छात्र ने बताया कि हम यहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं पर परिजनों को बहुत चिंता हो रही है। हमें लगातार फोन आ रहे हैं और एक भय का माहौल बन गया है। छात्र ने कहा कि फिलहाल यहां पर किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन जब तक वापस इंदौर नहीं पहुंच जाते हमें डर तो बना ही रहेगा। 
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें
दुबई प्रशासन ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की परेशानी पर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। एडवाइजरी में कहा गया है कि अधिकृति वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आने वाली जानकारी को ही साझा करें। 
विज्ञापन


यूएई में आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन...
युक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए किसी भी आपात स्थिति या आवश्यक जानकारी के लिए भारत सरकार ने निम्नलिखित संपर्क सूत्र जारी किए हैं:
टोल फ्री नंबर: 800-46342
व्हाट्सएप: +971543090571
ईमेल: pbsk.dubai@mea.gov.in | ca.abudhabi@mea.gov.in
भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि आपात स्थितियों में तुरंत इन माध्यमों से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें