फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venkatesh Iyer Wedding: क्रिकेटर वेंकटेश ने श्रुति से की शादी, बैडमिंटन खिलाड़ी हैं श्रुति, एमबीए भी किया

Mon, 03 Jun 2024 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Venkatesh Iyer Wedding: पिछले वर्ष नवंबर में ही दोनों ने सगाई कर ली थी। वेंकटेश को आठ दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी खुशी मिली है। 26 मई को उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल चैंपियन बनी थी और अब उन्होंने श्रुति के साथ शादी रचाई है।
विज्ञापन
वेंकटेश और श्रुति - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर कोयंबटूर में श्रुति रघुनाथन के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। इंदौर के रहने वाले वेंकटेश और श्रुति के परिवार और मित्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक पिछले वर्ष नवंबर में ही दोनों ने सगाई कर ली थी। वेंकटेश को आठ दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी खुशी मिली है। 26 मई को उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल चैंपियन बनी थी और अब उन्होंने श्रुति के साथ शादी रचाई है।
विज्ञापन


खेलों की वजह से लगाव हुआ
वेंकटेश आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम थे। जानकारी के मुताबिक पहली बार दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। फिर श्रुति और वेंकटेश दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और अब ये शादी के बंधन में बंध गए। श्रुति बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और दोनों में ही खेलों के प्रति समझ और रुचि है इसलिए दोनों का एक दूसरे के प्रति रुझान बढ़ता गया। 

कौन हैं श्रुति
श्रुति रघुनाथन ने बीकॉम की पढ़ाई के बाद फैशन मैंनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने पीएसजी कॉलेज और ऑर्ट्स एंड साइंस से डिग्री ली है। इसके साथ उन्होंने लैंडमार्क बैडमिंटन लीग 2022 में हुए वूमन डबल्स में रनर-अप रही हैं। श्रुति रघुनाथन बैंगलुरु के लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें