फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल अलग से संचालित होगा, सांसद शंकर लालवानी ने की थी मांग

Sat, 02 Sep 2023 08:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुराने टर्मिनल भवन का रिडेवलपमेंट होगा, यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होंगी, डोमेस्टिक ATR एटीआर उड़ानें भीं यहां से उड़ेंगी, मौजूदा टर्मिनल पर यात्रियों का दबाव कम होगा
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट के डेवलपमेंट का प्लान तैयार हो गया है। इंदौर में अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल अलग से संचालित होगा और मौजूदा टर्मिनल की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


सुरक्षा के बेहतर इंतजाम पर जोर
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए बताया कि पुराने एयर टर्मिनल के भवन का रिडेवलपमेंट कर वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होगी। साथ ही, यहां से डोमेस्टिक उड़ान के लिए एटीआर ATR यानी छोटे हवाई जहाज की सेवा भी संचालित होगी। इससे वर्तमान टर्मिनल पर यात्रियों का दबाव कम होगा। इसके अलावा, मौजूदा टर्मिनल को विकसित कर उसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी और सिक्योरिटी से जुड़े मामलों में यात्रियों का समय कम खर्च होगा। साथ ही, मौजूदा टर्मिनल पर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित टॉयलेट, एक्सरे मशीन और ऑफिस को भी शिफ्ट किया जाएगा ताकि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हो और यात्रियों का समय बच सकें।

एयरपोर्ट की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास
इससे पहले सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट के विकास के लिए कई प्रयास किए हैं और इंटरनेशनल कार्गो, डोमेस्टिक कार्गो, नया एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन, कम्युनिकेशन बिल्डिंग, फायर स्टेशन समेत कई सुविधाएं इंदौर एयरपोर्ट को मिली है। सांसद लालवानी इंदौर एयरपोर्ट की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए इसे बेस्ट ट्रांसिट एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें