पिछले एक सप्ताह के दौरान मौसम में कई बार बदलाव देखे गए। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों में सर्दी बुखार के लक्षण भी आए। अधिकांश लोगों ने समझा कि यह मौसमी सर्दी बुखार है लेकिन जांच करवाने पर कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
इंदौर में लंबे समय के बाद एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ही हेल्थ विभाग बुलेटिन में 8 नए कोरोना मरीजों की जानकारी दी गई थी। इसमें से 6 इंदौर के और 2 भोपाल के थे। 459 लोगों के सैंपल लिए गए थे जिनमें से ये केस मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है। इंदौर में 8, भोपाल में 6 और ग्वालियर में 1 एक्टिव केस है।
एन्फ्लूएंजा के केस भी बढ़ रहे
कोरोना के साथ एन्फ्लूएंजा के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर के सीनियर डॉक्टर दिलीप पाटीदार ने बताया कि यह कोरोना की तरह ही तेजी से फैलता है। मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग रही है और इनमें कोरोना और एन्फ्लूएंजा दोनों ही बीमारियों के केस आ रहे हैं। अभी जो हालात बन रहे हैं उनमें लोगों को फिर से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना शुरू कर देना चाहिए। यदि पहले से कुछ बीमारियां हैं तो फिर मरीजों को अधिक परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को हेल्थ एक्सपट्र्स के साथ एच3एन2 एन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। बैठक में एक्सपट्र्स ने कहा कि फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है।
अस्पतालों में लग रही लाइन
पिछले एक सप्ताह से इंदौर शहर के अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है। सर्दी, बुखार के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। इंदौर में मौसम में भी तेजी से बदलाव हुआ है। दिन में तेज गर्मी और रात में ठंड के साथ बीच बीच में लगातार पानी भी गिर रहा है। इन सबकी वजह से बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।