फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के कैफे में गरबे के दौरान आपत्तिजनक हालत में दिखे युवक-युवतियां, पुलिस तक पहुंचा मामला

Mon, 29 Sep 2025 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 पुलिस अफसरों को कहना है कि वे उन्हें भी वीडियो की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। उधर जिस अथा कैफे का वीडियो बताया जा रहा है। उसे गरबे की अनुमति नहीं ली है। वीडियों में कुछ युवक हुक्का पीते हुए नजर आ रहे है।
विज्ञापन
कैफे में गरबे की शिकायत पुलिस को। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गरबे के दौरान लव जिहाद  और अश्लीलता को लेकर हिन्दू संगठनों ने मोर्चा खोल रखा है। राऊ क्षेत्र के एक कैफे की शिकायत हिन्दू संगठन ने पुलिस को की है, हालांकि इस कैफे का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें गरबे हो रहे है। इस दौरान कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में भी नजर आए। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि गरबे के नाम पर अश्लीलता नहीं फैलाई जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: बायपास के गड्ढे बने काल! पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, लोगों ने सांसें थामकर गुजारी रात

इस तरह का कृत्य करने वालों के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। उधर पुलिस अफसरों को कहना है कि वे उन्हें भी वीडियो की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। उधर जिस अथा कैफे का वीडियो बताया जा रहा है। उसे गरबे की अनुमति नहीं ली है। वीडियों में कुछ युवक हुक्का पीते हुए नजर आ रहे है,जबकि इंदौर में हुक्का बार प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

 

आपको बता दे कि इंदौर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर गरबों के आयोजन हो रहे है। बजरंग दल ने अलग-अलग जत्थे बना रखे है, जो पांडालों के बाहर निगरानी रख रहे है, ताकि लव जिहाद के मामलों को रोका जा सके। दो दिन पहले बजरंग दल पदाधिकारियों ने एक मुस्लिम युवक को फर्जी आईडी के आधार पर गरबा करते हुए पकड़ा था। उसे पुलिस के हवाले किया गया।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें