फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में पैसे के विवाद में युवक की हत्या, पहले चाकू मारे, फिर पत्थरों से किया वार

Sat, 01 Feb 2025 05:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। परिजनों का कहना है कि 20 दिन पहले भी नीलेश के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने तब सख्त कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मालवीय नगर क्षेत्र में एक युवक की चार लोगों ने हत्या कर दी। युवक दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। युवक का कुछ दिन पहले आरोपियों से विवाद हुआ था। आरोपियों ने युवक की दुकान से सामान खरीदा था और रूपये नहीं दिए थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी और मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसके बाद आरोपियों ने हत्या कर बदला ले लिया।

विज्ञापन

 

विजय नगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम नीलेश पिता प्रदीप निवासी अनिल नगर है। परिजनों ने बताया कि रात को नीलेश दुकान बंद कर घर जा रहा था,तभी आरोपी दीपक, पीयूष और उसके दो साथियों ने उसे घेर लिया। पहले आरोपियों ने नीलेश से विवाद किया और उससे मारपीट करने लगे। जब नीलेश ने भी विरोध किया तो आरोपी दीपक ने उसके पैर पर चाकू से वार कर दिया।

 

इसके बाद नीलेश ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर पत्थर से वार किए और भाग गए। नीलेश ने दुकान पर काम करने वाले नौकर को फोन लगाकर बुलाया। नौकर उसे अस्पताल ले गया,लेकिन उपचार के दौरान नीलेश की मौत हो गई।


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। परिजनों का कहना है कि 20 दिन पहले भी नीलेश के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने तब सख्त कार्रवाई नहीं की। यदि ऐसा होता हो नीलेश की हत्या नहीं होती। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापे भी मारे है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें