फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें प्रदेश के पहले अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम का काम शुरू, डेढ़ एकड़ में हो रहा तैयार

Sat, 12 Apr 2025 07:15 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम में एक टनल होगी। जिसके भीतर से दर्शक गुजरेंगे और उनके आसपास समुद्री जीव नजर आएंगे। इसमें शार्क, ऑक्टोपस, जापान की मछलियों के अलावा 100 से ज्यादा प्रजातियों की मछलियां, समुद्री जीव और वनस्पति उसमें दिखाई देंगे।
विज्ञापन
अंडर वाॅटर फिश एक्वेरियम का निर्माण शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में प्रदेश का पहला अंडरवाॅटर फिश एक्ववेरियम का काम शुरू हो चुका है। यह करीब डेढ़ एकड़ में बनेगा। इसके लिए प्राणी संग्रहालय में पांच फीट गहराई में खुदाई भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- शादी की वेबसाइट पर NRI को फंसाया, भाई बहन ने 2.68 करोड़ ठग लिए

डेढ़ साल में इसके निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। दस करोड़ रुपये से अधिक पहले चरण में खर्च किए जाएंगे। दर्शक जब अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम में प्रवेश करेंगे तो उन्हें अपने सिर के उपर से मछलियां और समुद्री जीव तैरते हुए दिखाई देंगे।

 

इसकी योजना चार साल पहले नगर निगम ने बनाई थी, लेकिन अब उसे मूर्त रुप दिया जा रहा है। नगर निगम के बजट में भी इसकी घोषणा की गई है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम के बनने से चिडि़याघर के प्रति शहरवासियों का आकर्षण और बढ़ेगा। मनोरंजन शहवासियों को मिलेगा और नगर निगम की आय भी इससे बढ़ेगी। इसके अलावा नगर निगम में 14 डी थिएटर का निर्माण भी जल्दी शुरू होगा।

 

शार्क,ऑक्टोपस सहित अन्य समुद्री जीव देखने को मिलेंगे

अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम में एक टनल होगी। जिसके भीतर से दर्शक गुजरेंगे और उनके आसपास  समुद्री जीव नजर आएंगे। इसमें शार्क, ऑक्टोपस, जापान की मछलियों के अलावा 100 से ज्यादा प्रजातियों की मछलियां, समुद्री जीव और वनस्पति उसमें दिखाई देंगे। इसकी आधुनिक डिजाइन बनाई गई है। इसमें समुद्री माहौल निर्मित करने के लिए समुद्र की तरह खारे पानी का उपयोग किया जाएगा, ताकि मछलियों को अंडरवाॅटर एक्वेरियम में समुद्र जैसा एहसास हो सके।

विज्ञापन

 

इसे देखने के लिए शहरवासियों को कितना टिकट चुकाना होगा। फिलहाल उसे तय नहीं किया गया है। निर्माण के बाद उसे तय किया जाएगा। इंदौर के चिडि़याघर में सांप घर और पक्षी विहार भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें