फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में महिला तीसरी मंजिल से कूदी, पति से किया था विवाद

Mon, 05 Aug 2024 12:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला काफी देर तीसरी मंजिल पर खड़ी रही उसे पकड़ने एक व्यक्ति पहुंचा तो वह कूद गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
महिला ने दी कूद कर जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एक टाउनशिप में एक महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम अंकुरी बाई बताया गया है। घटना शनिवार शाम को हुई।

विज्ञापन


उसने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताते हैै कि महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला काफी देर तीसरी मंजिल पर खड़ी रही उसे पकड़ने एक व्यक्ति पहुंचा तो वह कूद गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
 

प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात समाने आई है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की। पति व अन्य परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैै। दोनो की शादी छह साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें