फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर दूषित पानी कांड: भागीरथपुरा में बेटी के घर रुकी महिला ने भी तोड़ा दम, 18वीं मौत ने प्रदेश को चौंकाया

Tue, 06 Jan 2026 09:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Contaminated Water Incident: इंदौर के कुलकर्णी नगर में दूषित पानी से महिला की मौत 2 जनवरी को हुई है। परिजनों का कहना है कि हरकुंवर की मौत को भी डायरिया के कारण माना जाए, क्योंकि वह भागीरथपुरा में रहने वाली बेटी के घर दस दिन रुकी थी। तब उसकी तबीयत बिगड़ी थी। 
विज्ञापन
दूषित पानी से एक और महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण फिर एक मौत का मामला सामने आया है। अब तक 18 मौतें हो चुकी है। हालांकि, मृत महिला भागीरथपुरा के समीप की बस्ती कुलकर्णी नगर में रहती थी। वह अपनी बेटी के यहां रहने आई थी। परिजनों का कहना है कि 80 वर्षीय हरकुंवर ग्रैरईया की मौत उल्टी-दस्त की बीमारी के बाद हो गई। हरकुंवर ने बेटी के यहां रहने के दौरान दूषित पानी का सेवन किया था, जो जानलेवा साबित हुआ। महिला की मौत 2 जनवरी को हुई है। परिजनों का कहना है कि हरकुंवर की मौत को भी डायरिया के कारण माना जाए।

 

बेटी निर्मला का कहना है कि मां हरकुंवर 20 दिसंबर से घर आई थी और दस दिन तक रुकी थी। 30 दिसंबर को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। हम उन्हें डाॅक्टर के पास ले गए। गोलियां लेने के बावजूद तबीयत नहीं सुधरी। इसके बाद मैने 1 जनवरी को मां को भाई के घर कुलकर्णी नगर भेज दिया। दूसरे दिन उनक फिर तबतीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बेटी निर्मला ने कहा कि उनके परिवार के भी चार लोग बीमार हैं। एक सदस्य अस्पताल में भी भर्ती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indore News: भागीरथपुरा मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- साफ पानी जनता का हक, हादसे से शहर की छवि को पहुंचा नुकसान

 

400 बोरिंगों की जांच

बस्ती के चार सौ बोरिंगों के पानी की भी जांच नगर निगम कर रहा है। उनमें क्लोरीन भी डाला जा रहा है। अभी भी नए मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल बस्ती के 99 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 16 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। नए मरीजों की जांच के लिए 200 टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें