फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: चौकीदार ने कार को टाउनशिप मेें घुसने से रोका तो युवक ने उसे कार से कुचलकर मार डाला

Thu, 27 Aug 2026 12:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के लसुड़िया  स्थित  टाउनशिप के गेट पर देर रात दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है। टाउनशिप में जबरन घुसने से मना करने पर एक कार सवार बदमाश ने सुरक्षाकर्मी धर्मेंद्र मालवीय पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे कार से बेरहमी से कुचल दिया।
विज्ञापन
इस कार से चौकीदार की जान ली। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे चौकीदार को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसने टाउनशिप के गेट पर जबरन घुस रहे कार चालक को रोका तो आरोपी ने चौकीदार को थप्पड़ मारा। फिर कार से चौकीदार और उसके रिश्तेदार को कुचल दिया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान चौकीदार की मौत हो गई, जबकि उसके रिश्तेदार को भी गंभीर चोट आई है। चौकीदार के परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।घटना एक्जोटिका टाउनशिप के गेट पर बुधवार रात को हुई।

कार चलाते हुए आया राजा उर्फ कमल कुमावत (निवासी अरंडिया गांव) अपने दोस्तों के साथ टाउनशिप में जाने लगा। गेट पर तैनात चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय और उसका रिश्तेदार गोविंद मौजूद थे। चौकीदार ने कार को रोका और राजा से पूछताछ करने लगा। राजा ने कहा कि वह दोस्तों के साथ टाउनशिप देखना चाहता है। रात का वक्त होने के कारण चौकीदार ने उसे जाने नहीं दिया। इसके बाद राजा कार से उतरा और धर्मेंद्र को थप्पड़ मारे। इसके बाद राजा ने टाउनशिप के अधिकारी से चौकीदार की बात कराई।
विज्ञापन

 

बाद में राजा चला गया, लेकिन बताया जाता है कि वह फिर कार से आया और धर्मेंद्र व गोविंद को टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि गोविंद के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र सालभर पहले ही इंदौर आकर चौकीदार की नौकरी पर लगा था। वह देवास का रहने वाला था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे और मां हैं। पुलिस ने आरोपी के घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें