फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर में मौसम ने फिर बदली करवट, रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे

Tue, 30 Dec 2025 10:14 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दिन में तो ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही है, लेकिन रात का तापमान बढ़ा हुआ है। इसमें भी उतार-चढ़ाव देखे जा रहे है। इंदौर में रात का तापमान चार डिग्री तक भी पहुंचा है और 9 डिग्री भी दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
दिन ढलते ही ठंड बढ़ रही है इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बीते तीन चार दिन से रात का तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली और रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज हुआ, जबकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर था। 
विज्ञापन



शहरवासियों को दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। तेज धूप और बर्फीली हवाएं नहीं चलने से दिन ज्यादा ठंडे नहीं हो रहे है। सोमवार को दिन का तापमान 28.1 रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 6.6डिग्री दर्ज हुआ , जो सामान्य से चार डिग्री कम था। हवाओं की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटा रही। 


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक पारा और लुढ़क सकता है। देश के मध्य हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है। आने वाले दिनों में हवाओं का रुख पश्चिमी होने से तापमान और गिर सकता है। नए साल  का आगाज मौसम कड़ाके की ठंड से भी कर सकता है। फिलहाल हिमालय क्षेत्र में  बर्फबारी नहीं हो रही है। इस कारण देश के अन्य हिस्सों में बर्फीली हवाओं से राहत है।
विज्ञापन


9 डिग्री था 26 दिसंबर को तापमान

इंदौर में रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 36 साल बाद इंदौर में सबसे ठंडी रात इंदौर की रही। पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वही 26 दिसंबर को पारा 9 डिग्री तक भी गया। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें