रविवार की सुबह इंदौरवासियों ने हल्की धूप के साथ शुरुआत की, लेकिन गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ। कुछ ही देर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। सुबह 11 बजे के बाद शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को तेज बारिश हुई और कई क्षेत्रों में ओले गिरे। आधे से अधिक इंदौर में तीन घंटे तक लाइट नहीं रही। पेड़ गिरने से ढक्कनवाला कुआं पर एक वैन चपटी हो गई। एक दर्जन से अधिक जगह पेड़ गिरे। बायपास, राजेंद्र नगर, नंदा नगर, रीगल, राजवाड़ा क्षेत्र में लंबा जाम लगा। नगर निगम के बाहर जल जमाव रहा। आज का पारा 36.2 पर आ गया और 4.6 डिग्री की गिरावट रही रात का पारा 24.5 पर रहा जिसमें .9 डिग्री की गिरावट रही। इंदौर में आज 69.8 मिलीमीटर बारिश ( लगभग 2.75 इंच) हुई। इंदौर और आसपास 80kmph की रफ़्तार से हवा चलने का अनुमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई है, जिससे मौसम और भी सुहाना होने की उम्मीद है।
शनिवार को भी कम रही गर्मी, तापमान में दर्ज हुई गिरावट
शनिवार को भी गर्मी का असर पहले से कम रहा। पिछले 48 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के करीब था। यह स्थिति लगभग एक सप्ताह बाद बनी है जब तापमान सामान्य स्तर पर आया है। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।
मई की शुरुआत में तपिश, अब तापमान में गिरावट से राहत
तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ के चलते बदला मौसम