फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: अप्रैल में ही तपिश का कहर, इंदौर 40 डिग्री पार! आगे क्या होगा?

Mon, 07 Apr 2025 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि इस बार गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए तालाब के पानी में खेलते बच्चे। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर भोपाल समेत मप्र के कई शहरों में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने भीषण दस्तक दे दी है। दोपहर के समय, विशेष रूप से 12 बजे से 4 बजे तक, गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है। सोमवार को दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं रविवार को तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। रविवार की रात का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक यानी 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। अप्रैल की शुरुआत में ही मौसम के इस बदले रूप से यह संकेत मिलते हैं कि इस बार गर्मी का असर पहले से अधिक तेज और लंबे समय तक रहेगा।
विज्ञापन


नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री
मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का सिस्टम खत्म होते ही दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। सोमवार को मध्यप्रदेश के लगभग सभी शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नर्मदापुरम और रतलाम में पारा 44 डिग्री या इसके पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस रहा। सीजन में पहली बार भोपाल-इंदौर समेत सभी पांच बड़े शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.7 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार गुना में 43 डिग्री, सागर में 42.6 डिग्री, धार में 42.4 डिग्री, मंडला में 42.2 डिग्री, शाजापुर में 42.1 डिग्री, दमोह-खजुराहो में 42 डिग्री, टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, सतना-सिवनी में 41 डिग्री, रायसेन में 40.8 डिग्री, उमरिया में 40.4 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री, खंडवा-नौगांव में 40.1 डिग्री और मलाजखंड-बैतूल में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की बात करें तो सागर में तापमान सबसे ज्यादा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम में बदलाव का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय रहा ओले और बारिश का सिस्टम अब आगे बढ़ चुका है। अब राजस्थान से सटे जिलों में हीट वेव यानी लू का असर दिखाई देने लगेगा। 8 अप्रैल को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे पूर्वी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हो सकता है। यह परिवर्तन अल्पकालिक हो सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान में फिर वृद्धि होने के आसार हैं। डॉ. सुरेंद्रन का मानना है कि यह बदलाव भीषण गर्मी की शुरुआत का संकेत है।
विज्ञापन


सामान्य मौसम चक्र और इस बार की स्थिति
आमतौर पर मध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज़ हो जाता है लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। महीने के अंतिम दिनों में तो तापमान कई बार रिकॉर्ड तोड़ देता है। इंदौर जैसे शहरों में यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है क्योंकि यहां की आबादी और शहरीकरण गर्मी को और बढ़ा देते हैं। 

पिछले साल के तापमान और डेटा स्टडी के निष्कर्ष
पिछले 10 वर्षों के डेटा विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में अप्रैल और मई में तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। अध्ययन के अनुसार भोपाल और इंदौर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि जबलपुर में यह आंकड़ा 44 डिग्री को भी पार कर गया था। पिछले वर्ष इंदौर में गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया था और इस बार की शुरुआत से ही मिल रहे संकेत यह दर्शाते हैं कि आने वाले सप्ताहों में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें