फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: दिनभर छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपनी

Wed, 25 Dec 2024 07:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मप्र में मौसम लगातार बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में मावठा भी गिरा है। दिन में तेज चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। 
 
विज्ञापन
दिनभर बादल छाए रहे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है और यह बदलाव ठंड के असर को और बढ़ा रहा है। रात के तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिनभर बादलों के रहने और ठंडी हवाओं के चलने की वजह से दिन में अधिक ठंड लग रही है। बुधवार को भोपाल और अन्य शहरों में बादल छाए रहे, जिससे ठंडक बढ़ गई। इंदौर में बुधवार को रात का तापमान 15.3 और दिन का तापमान 24.3 रहा। 
विज्ञापन


बारिश और मावठा
सीजन का पहला मावठा गिर रहा है। सोमवार और मंगलवार की रात भिंड-सीहोर में बारिश हुई। मंगलवार को पन्ना, दतिया, खजुराहो, मुरैना, और अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।  

आगामी मौसम
मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को ओले और बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने की संभावना जताई है, जो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में असर डालेगा। यह स्थिति 28 दिसंबर तक बनी रह सकती है। ठंडी हवाओं और बदलते मौसम के चलते प्रदेशवासियों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें