फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: खजराना मंदिर में महिला ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ किया हंगामा, थाने में हुई कार्रवाई

Wed, 25 Dec 2024 05:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: खजराना मंदिर में बुधवार को एक महिला ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की और उसके परिवार की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना मंदिर में बुधवार को एक महिला ने हंगामा कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना मंदिर के अन्न क्षेत्र की है, जहां महिला ने दो बच्चों को रोककर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। बच्चों ने यह बात अपने पिता को बताई, जो मंदिर में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। गार्ड ने महिला पर बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला को वहां मौजूद पुलिसकर्मी के पास ले जाया गया। पुलिसकर्मी के पास पहुंचते ही महिला ने अपना आपा खो दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने न केवल बहस की, बल्कि पुलिसकर्मी का कॉलर भी पकड़ लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा गार्ड ने महिला को पकड़कर मंदिर परिसर से बाहर निकाला। इस दौरान माहौल गर्माता रहा और वहां मौजूद लोग यह सब देखते रहे।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

विज्ञापन

टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की और उसकी पहचान के लिए उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद खजराना मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर प्रबंधन और पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें