फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में अगले तीन दिनों में का मौसम कैसा रहेगा? बढ़ सकती है ठंड

Fri, 23 Oct 2026 10:31 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पिछले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन गुरुवार से मौसम ने फिर करवट ले ली। रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
इंदौर का मौसम सुहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। तीन दिनों तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण तापमान में आई गिरावट के बाद गुरुवार से पारे में बढ़ोतरी होने लगी। रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, वहीं दिन में भी गर्मी का असर बना रहा। शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से लोगों को फिर से गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद शहर में ठंडक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के भी आसार हैं।

विज्ञापन

 

सुबह से ही तेज धूप, पंखों की जरूरत महसूस हुई

शुक्रवार सुबह शहर में मौसम साफ रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की गति भी काफी कम रही, जिससे वातावरण में गर्मी का अहसास बढ़ गया। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार सुबह तापमान अधिक रहने के कारण लोगों को एक बार फिर घरों में पंखों की जरूरत महसूस हुई। सुबह से ही तेज धूप निकलने के चलते दिन में गर्मी बढ़ने के आसार रहे।

सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा दिन का तापमान

गुरुवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, हवाओं की गति करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई।

पिछले 24 घंटे में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 1.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान इंदौर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई स्थानों पर केवल काले बादल छाए रहे। शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश और बूंदाबांदी के कारण कुछ समय के लिए मौसम में ठंडक घुल गई थी, लेकिन गुरुवार से आसमान साफ होने और धूप निकलने के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी।

25 अक्टूबर के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद इंदौर में ठंडक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल दिन के समय धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें