फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर में दिनभर छाए रहे बादल, सुहाने मौसम ने पर्यटन स्थलों पर बढ़ाई भीड़

Sun, 12 Jan 2025 06:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है। अगले दो दिन इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है।  
 
विज्ञापन
इंदौर में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इंदौर में रविवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में तेज धूप के बावजूद सूरज की तपिश हल्की ही रही। दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया। रविवार को दिन का तापमान 24 और रात का शनिवार को रात का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कई जगह बारिश की संभावना
मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया के रतनगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और गुना में हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। भोपाल में भी बूंदाबांदी हुई है। वहीं, विदिशा, राजगढ़, रायसेन के सांची, निवाड़ी के ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर भी हल्की बारिश के जारी रहने की संभावना है। खजुराहो, छिंदवाड़ा और जबलपुर में कुछ घंटे बाद बारिश हो सकती है।

पर्यटन स्थलों पर लगी भीड़
सुहाने मौसम की वजह से इंदौर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भीड़ लगी हुई है। तिंछा फाल, पातालपानी, मांडव, चोरल आदि जगह पर लोग बड़ी संख्या में घूमने के लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कल भी रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर और भोपाल में कल भी बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन बाद फिर से पारा लुढ़क जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें