फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर मेें अब तक 9 इंच बरसा पानी, सुबह झमाझम बारिश, दिन में निकल आई धूप

Tue, 16 Jul 2024 08:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बारिश का दौर सुबह साढ़े छह बजे तक जारी रहा। इसके बाद मौसम खुल गया। बीते 24 घंटे में मौसम विभाग ने एक इंच बारिश दर्ज की है। इस बार जुलाई के पहले दो सप्ताह में बारिश न के बराबर हुई। 
विज्ञापन
इंदौर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जुलाई माह आधा बीत चुका हैै, लेकिन अभी तक जुलाई माह का कोटा पूरा नहीं हो पाया है। इंदौर में 15 जुलाई तक 11 इंच से ज्यादा बारिश हो जाती थी, लेकिन इस सीजन में 9 इंच पानी ही बरसा हैै।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह इंदौर मेें एक इंच से ज्यादा बारिश हुई, लेकिन दोपहर में धूप निकल आई और शहरवासी गर्मी व उमस से परेशान हो गए।

इंदौर में सुबह साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई। धीरे-धीरे बारिश तेज हुई और बिजली कड़कने लगी। पौन घंटे हुई तेज बारिश में कई सड़कों पर पानी भर गया और नाालियां चौक हो गई।

बारिश के हालात को देखते हुए कई पालकों ने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। बायपास के दो स्कूलों ने तो अपने वाट्सअप ग्रुपों पर सुबह की शिफ्ट में लगाने वाली क्लासेस की छुट्टी के मैसेज भेज दिए।

विज्ञापन



बारिश का दौर सुबह साढ़े छह बजे तक जारी रहा। इसके बाद मौसम खुल गया। बीते 24 घंटे में मौसम विभाग ने एक इंच बारिश दर्ज की है। इस बार जुलाई के पहले दो सप्ताह में बारिश न के बराबर हुई। 13 जुलाई तक सिर्फ एक इंच बारिश हुई थी, लेकिन रात को तेज बारिश ने आंकड़ा ढाई इंच कर दिया।


जुलाई में अब तक 4 इंच बारिश हुई है। इस सप्ताह तेज बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग नेे 18 जुलाई के बाद तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी की तरफ बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवात गुजरात की तरफ से सक्रिय हैै। इससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती हैै।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें