दोपहिया वाहन ज्यादा बिके
ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार अच्छी बिक्री हुई। इस सेक्टर से जुड़े प्रशांत सिसोदिया ने बताया कि टू-व्हीलर सेगमेंट में इस बार अच्छा कारोबार हुआ। इस बार इंदौर संभाग में बारिश कम हुई थी। इस कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक कम आएंगे, लेकिन ग्रामीण ग्राहकी भी कमजोर नहीं रही।
सराफा में बिछा रेड कार्पेट
इंदौर के सराफा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से ही दुकानें खुल गई थीं। सराफा बाजार को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। ग्राहकों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। सराफा की दुकानों में रात तक ग्राहकों की भीड़ नजर आई। अच्छी ग्राहकी को देखते हुए शुक्रवार को सराफा चौपाटी नहीं लगी।
लोगों ने सजावट का सामान भी खरीदा।
- फोटो : amarujala