फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी

Mon, 07 Sep 2026 02:18 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के निकाय उपचुनाव वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद स्थगित कर दिए गए हैं। अब रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की देखरेख में सूची का भौतिक सत्यापन होगा, जिसके बाद ही मतदान की नई तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
ईवीएम मशीनें - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 और 60 में होने वाले निकाय उपचुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह फैसला मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों की शिकायतों और पुलिस-प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। आयोग के अनुसार, पुरानी सूची के आधार पर चुनाव कराने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


निगरानी के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की नियुक्ति
वार्ड 58 और 60 की मतदाता सूची का अब नए सिरे से सत्यापन कराया जाएगा। निर्वाचन दल मौके पर जाकर प्रत्येक मतदाता के नाम और दर्ज जानकारी की भौतिक जांच करेगा। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को विशेष प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस जांच और सूची के शुद्धिकरण के बाद ही उपचुनाव की नई तारीखों का ऐलान होगा।

हाईकोर्ट के आदेश 
वार्ड 60 का चुनाव प्रक्रिया पहले से ही हाईकोर्ट के एक आदेश के कारण रुकी हुई थी। अब वार्ड 58 का उपचुनाव भी स्थगित कर दिए जाने से दोनों वार्डों में चुनावी गतिविधियां पूरी तरह से थम गई हैं। प्रशासन द्वारा वोटर लिस्ट की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही अगली घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा पत्र मिल गया
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि चुनाव को स्थगित करने की जानकारी मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। हमें उसका पत्र भी प्राप्त हो गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें