फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवेर में जर्जर मकान तोड़ते समय पास के मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत, पांच घायल

Wed, 16 Sep 2026 06:05 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांवेर के घनी आबादी वाले इलाके में बुधवार को जर्जर मकान तोड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की एक दीवार मजदूर महिलाओं पर भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे 9 लोग दब गए। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांवेर में पुराने मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांवेर के घनी आबादी वाले इलाके में बुधवार शाम जर्जर मकान तोड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया। मकान गिराते समय पास के एक पुराने मकान की दीवार मजदूरों पर भरभराकर गिर गई। उसके मलबे में 9 लोग दब गए, इनमें से चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। उनका सांवेर व इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जिस पुराने व जर्जर मकान को गिराया जा रहा था वह सांवेर के टशन चौराहे के समीप था और 'नेताजी' के नाम से प्रसिद्ध था। सांवेर नगर परिषद के अधिकारियों ने उसे गिराने के लिए नोटिस भी दिया था। बुधवार को उसे तोड़ने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मकान मालिक ने सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करते हुए ठेकेदार को मजदूरों के जरिए मकान तोड़ने का जिम्मा दिया था। मकान तोड़ते समय पास के एक अन्य जर्जर मकान की दीवार वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ी। हादसे होते ही आसपास के ग्रामीणों ने मलबे से दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पहले सांवेर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायलों को इंदौर के अस्पताल भेजा गया।  

इनकी हुई मौत
चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला और रानी की हादसे में मौत हो गई। वहीं घायल मंजू बाई, सुनील, सुंदर बाई व दिलीप को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। संतोषी बाई का सांवेर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


इंदौर में रहता है मकान मालिक
मकान मालिक दिनेश जैन इंदौर में रहता है। जर्जर होने के कारण सांवेर के मकान में कोई नहीं रहता था। यह खाली था। मकान मालिक ने कभी मकान की मरम्मत भी नहीं कराई थी। पिछले दिनों मकान का छज्जा गिर पड़ा था, इस कारण मकान मालिक को मकान तोड़ने के लिए सांवेर नगर परिषद ने नोटिस थमाया था। पुलिस ने मकान मालिक दिनेश जैन को हिरासत में ले लिया है। जब हादसा हुआ, तब वह ठेकेदार के साथ मौके पर ही मौजूद था।

इंदौर से पहुंची एसडीईआरएफ की टीम 
मकान के मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना मिलने के बाद इंदौर से एसडीईआरएफ की टीम रवाना हुई। स्थानीय स्तर पर ग्रामीण और पुलिस जवान भी मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश करते रहे। मलबे में से पहले एक शव बरामद हुआ, इसके बाद तीन अन्य शव निकाले गए। ग्रामीण मलबे में एक बच्चे के दबे होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन बचाव टीम को कोई बच्चा नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी, जिसे पुलिसकर्मी बार-बार हटाते रहे। 

ये भी पढ़ें- इंदौर: मंदिर के पास चला निगम का बुलडोजर, अधिकारियों से भिड़े लोग, पुलिस ने निकाली उपद्रवियों की फुटेज
विज्ञापन


सांवेर के सभी जर्जर मकान तोड़े जाएंगे : सिलावट
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सभी परिजन को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सांवेर के सभी जर्जर मकानों को चिन्हित कर तोड़ा जाएगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें