फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआरः वोटर बनने के लिए युवाओं के रिकॉर्ड आवेदन, इंदौर के मतदाता 25 लाख पार

Sat, 14 Nov 2026 08:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 शुरू हो गया है, जिसमें 25.36 लाख मतदाता दर्ज हैं। नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 की शुरुआत कर दी है। इससे पहले जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया था, जिसमें बड़े पैमाने पर नामों की छंटनी और सत्यापन का कार्य हुआ था। अब जारी की गई नई प्रारूप मतदाता सूची के आंकड़े कई बदलाव दर्शा रहे हैं। वर्तमान में जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 25 लाख 36 हजार 870 मतदाता दर्ज किए गए हैं। यह संख्या 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित हुई एसआईआर की अंतिम सूची के मुकाबले लगभग 49,874 अधिक है।
विज्ञापन


42 प्रतिशत आवेदन 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं के
मतदाताओं की संख्या में इस उल्लेखनीय वृद्धि के पीछे युवाओं का बढ़ता उत्साह मुख्य कारण रहा है। विशेष अभियान के दौरान प्राप्त हुए 33,346 फॉर्म-6 आवेदनों में से करीब 42 प्रतिशत आवेदन 18 से 19 वर्ष के नए युवा मतदाताओं के थे। जहां पिछली एसआईआर प्रक्रिया में इंदौर-5, इंदौर-1 और इंदौर-2 जैसे शहरी क्षेत्रों में ढाई लाख से अधिक नाम कम हुए थे, वहीं अब नए पंजीयन में राऊ विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे निकलकर सामने आया है। राऊ से अकेले 7,325 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो नागरिकों की जागरूकता को दर्शाता है।

28 दिसंबर तक दावे आपत्तियों का निराकरण
इस नई पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन कराने या नाम निरस्त कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार फॉर्म-6 के साथ एसआईआर वाला अतिरिक्त घोषणा पत्र जमा करने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें