फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने देश की पहले हाइड्रोजन-सीएनजी वाहन बाजा का किया अनावरण

Thu, 09 Jan 2025 05:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस मौके पर मंत्री गडकरी ने कहा कि हम लगातार इथेनाॅल, बायोडीजल,सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग बढ़ावा दे रहे है। देश में अब इसका चलन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इनोवा कार इथेनाॅल और बिजली से चलती है। वह प्रदूषण नहीं करती है।
विज्ञापन
सीएनजी हाइड्रोजन से चलने वाला वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय परिवहन व राजर्माग मंत्री नितिन गडकरी ने पीथमपुर में देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी से लने वाले वाजा व्हीकल का अनावरण किया। इस वाहन को काॅलेज के छात्रों ने बनाया है। इस वाहन के लिए एटीवी व्हीकल की तकनीक वाॅल्वो आयशर की तरफ से उपलब्ध कराई गई। यह वाहन पांच प्रतिशत हाइड्रोजन और सीएनजी के मिश्रण से चलता है।

 

इस मौके पर मंत्री गडकरी ने कहा कि हम लगातार इथेनाॅल, बायोडीजल,सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग बढ़ावा दे रहे है। देश में अब इसका चलन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इनोवा कार इथेनाॅल और बिजली से चलती है। वह प्रदूषण नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन



पीथमपुर में नेट्रैक्स पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आटो इंडस्ट्री में अब लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे है। पांच सालों में इस सेक्टर में पांच लाख नौकरियां मिली है। वे करीब एक घंटे तक पीथमपुर में रुके। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हुए।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें