फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर के डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा पर ट्रैफिक होगा शुरू, 28 अक्टूबर को सीएम करेंगे लोकार्पण

Sat, 24 Oct 2026 04:48 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई

सार

प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा 28 अक्टूबर से ट्रैफिक के लिए खोल दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे। दूसरी भुजा शुरू होने के बाद उज्जैन जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
इस अंदाज में मंत्री विजयवर्गीय ने किया ब्रिज का दौरा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की दूसरी भुजा बनकर तैयार हो चुकी है। इसे 28 अक्टूबर से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूसरी भुजा का लोकार्पण करेंगे। ब्रिज पर डामरीकरण का काम पूरा हो चुका है और बिजली भी शुरू हो गई है। फिलहाल रंग-रोगन और सफाई का काम किया जा रहा है। शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रिज की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

दूसरी भुजा शुरू होने के बाद उज्जैन जाने वाला ट्रैफिक भी इस ब्रिज से होकर गुजरेगा। 28 अक्टूबर को ट्रैफिक के लिए खोली जाने वाली भुजा तीन लेन की है, जबकि दूसरी तीन लेन की भुजा करीब दो महीने पहले ही शुरू की जा चुकी है। दोनों भुजाएं शुरू होने से 70 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।
 

इस डबल डेकर ब्रिज के निर्माण में करीब तीन साल का समय लगा है। इसके निर्माण पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जमीन से करीब 70 फीट ऊंचा यह ब्रिज एक किलोमीटर से अधिक लंबा है। इस पर वाहन चलाना चालकों के लिए भी एक अलग अनुभव होगा।

विज्ञापन

 

पहले इस ब्रिज का निर्माण सिर्फ सुपर कॉरिडोर पर किया जाना था, लेकिन लोकार्पण के दौरान शहरवासियों ने उज्जैन रोड पर भी ब्रिज बनाने की मांग उठाई थी। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डबल डेकर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी थी। ब्रिज के नीचे से मेट्रो ट्रेन का ट्रैक भी गुजरता है।
 

सर्विस रोड पर उड़ रही धूल

डबल डेकर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसके नीचे बनी सर्विस रोड पर वाहन चालकों को अब भी धूल का सामना करना पड़ रहा है। यहां नियमित और व्यवस्थित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सर्विस रोड का निर्माण करीब एक महीने पहले ही पूरा हुआ है। ऐसे में ब्रिज शुरू होने से पहले सर्विस रोड की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना भी जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें