फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: परसों इंदौर आएंगे अमित शाह, कई सड़कों पर वाहन प्रतिबंधित, कई रूट पर आई बस भी नहीं चलेंगी

Fri, 12 Jul 2024 08:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गृहमंत्री अमित शाह के आने के दौरान ड्रोन पर भी प्रतिबंध रहेगा, कई प्रमुख सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 जुलाई 2024 को गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आ रहे हैं। इंदौर में उनके कई जगह कार्यक्रम होंगे। इनमें पितृ पर्वत, रेवती रेंज, बीएसएफ कैंपस उज्जैन रोड एवं आर्ट एंड कामर्स कॉलेज, भंवरकुआं चौराहा के पास मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उनके आने पर 14 जुलाई को सुबह नौ बजे से सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहन एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर, यातायात डायवर्ट किया जाएगा। प्रस्तावित वीआईपी मार्ग इंदौर विमानतल से सुपर कारीडोर चौराहा से पितृ पर्वत तक सुपर कारिडोर चौराहा से बांगड़दा, लवकुश चौराहा अरविन्दो हास्पिटल, रेवती रेंज क्षेत्र- सुपर कारिडोर, एमआर 10 ब्रिज, चन्द्रगुप्त मौर्य, बापट चौराहा, सयाजी, विजयनगर चौराहा, एलआईजी, पलासिया चौराहा, व्हाइटचर्च चौराहा, जीपीओ, नवलखा, आर्ट एंड कामर्स कालेज भंवरकुआं तक रहेगा।
विज्ञापन


यह बदलाव होंगे 
● उपरोक्त मार्ग पर दिनांक 14.07.24 प्रातः 09 बजे से 16.00 बजे तक यात्री बस एवं भारी अथवा व्यवसायिक वाहन का डायवर्जन रहेगा।
● मेघदूत गार्डन क्षेत्र चौपाटी एवं अन्य व्यावसायिक संस्थान पर वाहन पार्किंग एवं प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
● भारी वाहन शहर के आउटर क्षेत्र से डायवर्ट किए जाएंगे।
● एयरपोर्ट, सुपर कॉरिडोर रोड, लवकुश चौराहा से विजयनगर तक का मार्ग माल वाहनों, बसों, भारी वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।  
● विजयनगर से भंवरकुंआ तक बीआरटीएस में आई बस का संचालन नहीं हो सकेगा। 
● एयरपोर्ट से शहर की ओर आने जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस टी से मरीमाता चौराहा मार्ग से आ जा सकेंगे।
● सांवेर से भारी माल वाहन क्षिप्रा से बायपास होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
● भंवरकुआं से रेडिसन, विजयनगर देवास जाने के लिए आम वाहन चालक बीआरटीएस की जगह रिंगरोड मार्ग का उपयोग करें।

ड्रोन पर भी लगा प्रतिबंध
गृहमंत्री के आने से देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल इंदौर के आस पास के क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन ( DRONE ) / यूएवी ( UAV ), हॉट एयर बलून, आदि फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का उड़ाना भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें