फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: स्कूल के फेयरवेल में जा रहे छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 30 Dec 2023 10:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हातोद में रहने वाले लक्की पिता दिनेश चौहान अपने साथी राज चौहान और निरंजन राठौर के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल में आयोजित फेयरवेल समारोह में शामिल होने जा रहा था। तभी पालिया रोड से आ रहे नीले रंग के ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप हातोद क्षेत्र मे ट्रैक्टर की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल के फेयरवेल में शामिल होने जा रहा था, तभी पालिया के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। छात्र की मौत के खबर पता चलने के बाद फेयरवेल में शामिल विद्यार्थी मायूस हो गए।

हातोद में रहने वाले लक्की पिता दिनेश चौहान अपने साथी राज चौहान और निरंजन राठौर के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल में आयोजित फेयरवेल समारोह में शामिल होने जा रहा था। तभी पालिया रोड से आ रहे नीले रंग के ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


 टक्कर से लक्की और निरंजन तो सड़क के दूसरी तरफ गिर पड़े, लेकिन राज ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राज 12 वीं कक्षा का छात्र था।
 

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विष्णु सोनगरा को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, ग्रामीणों में रोष छा गया और वे हातोद थाने पहुंचे व आक्रोश जताने लगे। पुलिस अफसरों ने समझाईश देकर ग्रामीणों को उनके घरों तक पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें