फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में फिर ग्रीन काॅरिडोर बना तीन लोगों को मिली नई जिंदगी, दिल पहुंचा अहमदाबाद

Thu, 19 Feb 2026 08:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ग्रीन काॅरिडोर बनाने के लिए सड़कों पर पुलिस तैनात की गई।  एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया। टीम रात साढ़े दस बजे अस्पताल से दिल लेकर रात 10.52 बजे एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी। ये दूरी 15 मिनट में तय की गई। इसके बाद  दिल अहमदाबाद पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
इंदौर में बना ग्रीन काॅरिडोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार रात फिर एक ग्रीन काॅरिडोर बना और तीन लोगों को नई जिंदगी मिली गई। खरगोन की गांवशिंदे कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय विजय जायसवाल के अंगदान के लिए जुपिटर हॉस्पिटल से एयरपोर्ट के लिए और फिर चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। 15 फरवरी की सुबह सड़क दुर्घटना के बाद विजय को उपचार के लिए जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी ब्रेन डेथ की स्थिति होने पर उपचार कर रहे डॉक्टर अंशुल जैन व सीनियर डॉक्टर वरुण देशमुख द्वारा मुस्कान ग्रुप के काउंसलर को सूचना दी गई थी।

ये भी पढ़ें:इंदौर में शुरू हुआ सेहत का रथ, 20 लाख लोगों को करेगा जागरूक

मुस्कान ग्रुप के काउंसलर्स संदीपन आर्य, जीतू बगानी एवं लक्की खत्री ने लगातार तीन दिनों तक परिजनों से अंगदान के लिए चर्चा और काउंसलिंग की गई। आखिरकार वे अंगदान के लिए तैयार हो गए। विजय की पत्नी आराधना जायसवाल, भाई विनोद जायसवाल, विशाल जायसवाल और पुत्र प्रथमेश ने निर्णय लेते हुए अंगदान की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद विजय का दिल अहमदाबाद के मरेन्गो सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया, जबकि उनका लिवर और एक किडनी जुपिटर विशेष हॉस्पिटल में और दूसरी किडनी चोइथराम हॉस्पिटल में उपचाररत रोगियों को आवंटित की गई।

विज्ञापन


ग्रीन काॅरिडोर के लिए सड़कों पर पुलिस तैनात की गई और एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया। टीम रात साढ़े दस बजे अस्पताल से दिल लेकर रात 10.52 बजे  एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी।  ग्रीन काॅरिडोर के कारण ये दूरी 15 मिनट में तय हुई। आपको बता दे कि देश में अंगदान में भी इंदौर नंबर वन है। बीते दस साल में 66 बार इंदौर में ग्रीन काॅरिडोर बन चुके हैं। इसके अलावा अंगदान भी सबसे ज्यादा इंदौर में होते है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें