इंदौर के समीप खुडैल के मालीखेड़ी गांव में मुरम के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों और एक बच्ची की मौत हो गई। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। बच्चों को लगा कि पानी ज्यादा नहीं होगा, लेकिन जब वे उसमें उतरे तो तीनों बाहर नहीं निकल सके। बचाव दल ने बच्चों को खोजने के लिए गड्ढे से पंपिंग मशीनों से पानी निकाला। चार घंटे बाद तीनों बच्चों के शव निकाले जा सके। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
ये खबर भी पढ़ें:
Indore News: 24 घंटे में एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, इंदौर में होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान
ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदार एजेंसियां मुरम व बोल्डर के लिए गड्ढे खोदती हैं, लेकिन उसे सुरक्षित तौर पर बंद कवर नहीं करतीं। इस कारण अक्सर ऐसे हादसे होते हैं। देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की। गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों ने उन्हें खोजा, लेकिन गड्ढा गहरा होने के कारण उनके मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। इस कारण पानी निकाला गया। तीनों बच्चों के शव मिल गए। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
इनकी हुई मौत
मालीखेड़ी गांव में मजदूर परिवारों के बच्चे विराट अहिरवार पिता हेमंत अहिरवार निवासी बढ़िया कीमा, चौकी टेकरी मालीखेड़ी, प्रियांश पिता कप्तान अहिरवार और कुमारी गुनगुन पिता कप्तान अहिरवार की मृत्यु हुई है।