फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर एयरपोर्ट को फिर बम में उड़ाने की धमकी, एक्स पर आया मैसेज- फ्लाइट में दस यात्रियों के पास बम

Sun, 20 Oct 2024 06:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर एयरपोर्ट को इस माह दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। मैसेज में पांच उड़ानों की संख्या का जिक्र था। उसमें इंदौर-दिल्ली की उड़ान का भी जिक्र था। यह विमान दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे इंदौर के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एयरपोर्ट को बम में उड़ाने की धमकी का मैसेज आया। मैसेज में लिखा गया कि इंदौर-दिल्ली फ्लाइट में पांच यात्री बम के साथ सवार है। हर कोई कब्र में समा जाएगा। इस मैसेज को गंभीरता से लेते हुए अलायंस एयर के विमान की जांच की गई। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। इसके चलते उड़ान में भी एक घंटे की देरी हुई।

 

इंदौर एयरपोर्ट को इस माह दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। मैसेज में पांच उड़ानों की संख्या का जिक्र था। उसमें इंदौर-दिल्ली की उड़ान का भी जिक्र था। यह विमान दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे इंदौर के लिए रवाना हुआ और दोपहर 1.40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा। धमकी को देखते हुए इंदौर विमानतल पर सुरक्षा बढ़ाई गई थी। खोजी श्वानों की मदद से विस्फोटक सामग्री खोजी जा रही थी। यात्रियों की भी अतिरिक्त जांच की गई,हालांकि किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

छठी बार मिली धमकी

इंदौर एयरपोर्ट को छठी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस माह इंदौर के सुरक्षा अधिकारी के मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मेल अाया था। इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें