फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इस बार गर्मी में तैराक लगा सकेंगे नेहरू पार्क के स्विमिंग पूल में छलांग

Sun, 08 Feb 2026 07:52 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के खेल इतिहास का गवाह रहा नेहरू पार्क स्विमिंग पूल एक बार फिर अपनी नई रंगत में शहरवासियों का स्वागत करने के लिए तैयार है। अंतरराष्ट्रीय मानकों और आधुनिक सुविधाओं के साथ हो रहा इसका कायाकल्प अब अपने अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन
नेहरू पार्क स्विमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी देने वाले इंदौर के नेहरू पार्क स्विमिंग पूल का कायाकल्प अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अप्रैल तक यह फिर से तैराकी सीखने वालों के लिए खोल दिया जाएगा। पूल का डायविंग टावर बन चुका है और पूल में टाइल्स लगाने का काम भी हो रहा है।

विज्ञापन


महापौर ने हाल ही में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाए ताकि गर्मियों के सीजन में शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।
 

लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस जीर्णोद्धार कार्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। इस पूल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है, बल्कि यहां डाइविंग टावर और फिल्टरेशन प्लांट को भी अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा परिसर में एक नई लाइब्रेरी और जिम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे यह केवल एक स्विमिंग पूल न रहकर एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में उभरेगा।

विज्ञापन

 

सुरक्षा के लिहाज से पूल की गहराई को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें बच्चों और नए सीखने वालों के लिए कम गहरा हिस्सा और पेशेवर तैराकों के लिए गहरा हिस्सा तय किया गया है। इसकी गहराई बीस फीट से ज्यादा रहेगी। पहले की तरह रियायती दरों पर सदस्यता दी जाएगी। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से विशेष बैच भी संचालित किए जाएंगे। तय समयसीमा से ज्यादा समय इसके निर्माण में बीत चुका है, क्योंकि निर्माण एजेंसी ने टावर के पहले पूल की टाइल्स लगा दी थी, जो टावर निर्माण का मलबा गिरने के कारण टूट गई थी। उधर पूल भरने में भी एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगेगा। पूल में 100 टैंकर से ज्यादा पानी लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें