फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:नकली नोट छापकर चलाते थे मार्केट में, पचास हजार के नकली नोटों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 06:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस को अलग-अलग सीरिज के नकली नोट भी मिले है। आरोपियों के पास से एक लैपटाॅप, एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि नकली नोट छापने के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते है। 
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने छिंदवाड़ा के तीन युवकों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। वे खुद नकली नोट छापते थे और उसे मार्केट में चलाते थे। तीनों इंदौर के एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस ने उसके पास से पचास हजार के नकली नोटों की गड्डी, नोट का कागज, कलर प्रिंटर जब्त किया है। आरोपियों के नाम अब्दुल शोएब, रहीश खान और प्रफुल्ल कुमार कोरी है।

विज्ञापन


ये खबर पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस ने आंबेडकर के योगदान को नकारा

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मार्केट में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि इंदौर बड़ा शहर है। दुकानों पर भी भीड़ ज्यादा रहती है। इस कारण यहां नकली नोट जल्दी चलाए जा सकते थे। उनके पास से पचास हजार के नकली नोट मिले।


  पुलिस को अलग-अलग सीरिज के नकली नोट भी मिले है। आरोपियों के पास से एक लैपटाॅप, एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि नकली नोट छापने के गिरोह में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते है। कुछ समय पहले ही तीनों युवकों ने नकली नोट छापने का काम शुरू किया था। उन्होंने इसका तरीका यू ट्यूब पर देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें