फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:महू से आते थे इंदौर चोरी करने, गूगल मैप से भागने की लोकेशन समझते थे

Sat, 22 Nov 2025 09:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी का माल एकत्र करने के बाद वे तमिलनाडू में उन्हें बेचते थे। आरोपी हर दिन सुबह की ट्रेन पकड़ कर इंदौर आते थे। वे पहले ही गूगल से प्लानिंग करके आते थे कि किस हाॅस्टल में चोरी करना है। 
विज्ञापन
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने भंवरकुआ क्षेत्र के हाॅस्टलों में लैपटाॅप, मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य महू से ट्रेन से इंदौर आते थे और चोरी करने के बाद ट्रेन से फिर महू चले जाते थे। वे गूगल मैप से हाॅस्टल में जाने और निकलने के रास्ते समझते थे। आरोपी तमिलनाडू के वेलूर जिले के है। उन्हें हिन्दी पढ़ना नहीं आती थी। इस कारण वे गूगल जैमिनी का उपयोग हिन्दी समझने के लिए करते थे।

 

लंबे समय से भंवरकुआं क्षेत्र के होस्टल में चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए चैंकिंग तेज की। शुक्रवार को एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। उनसे स्वीकारा कि वह हाॅस्टलों में चोरी करता है। उसने अपने दोस्तों के भी नाम बताए। पुलिस ने इस मामले में मुथीयायथन पिता गोपाल, मगेंद्र पिता वेंकटरमन और दीपक पिता विसकर्म को गिरफ्तार किया। तीनों ने महू में किराए का मकान लेकर रखा था।

विज्ञापन



आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी का माल एकत्र करने के बाद वे तमिलनाडू में उन्हें बेचते थे। आरोपी हर दिन सुबह की ट्रेन पकड़ कर इंदौर आते थे। वे पहले ही गूगल से प्लानिंग करके आते थे कि किस हाॅस्टल में चोरी करना है। चोरी करने के बाद वे दो-तीन मर्तबा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुके थे। तीनों के खिलाफ भंवरकुआ, विजय नगर और बाणगंगा क्षेत्र में प्रकरण दर्ज हुए है। उनके पास से दस लैपटाॅप, 18 मोबाइल और एक टैबलेट जब्त किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें